कोलकाता में झाड़ियों में मिला महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच में जुटी पुलिस
Girl in a jacket

कोलकाता में झाड़ियों में मिला महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता : आनंदपुर इलाके में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में एक सुनसान जगह पर झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। दरअसल, स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Highlight : 

  • आनंदपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का मिला शव 
  • स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक महिला इलाके की नहीं

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मृतक महिला इलाके की नहीं है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, संभावना है कि वह कोई बाहरी महिला थी और उसके शव को यहां लाकर फेंका गया। उसके शरीर पर चोट और खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन, उसकी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत | Body of a woman was found in suspected circumstances | Patrika News

पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरु हो गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि जिस जगह से महिला का शव बरामद किया गया है, वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसी कारण ये जगह संदिग्ध परिस्थितियों को अंजाम देने की जगह बन चुकी है।

स्थानीय लोगों  का दावा, इस क्षेत्र में पहले भी शव बरामदगी जैसी घटनाएं दर्ज

स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में हत्या के प्रयास और शव बरामदगी जैसी घटनाएं दर्ज की गई हैं। ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही देशभर में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

Dead body of a woman found in a field in Shyamdeurwa, Maharajganj. | महराजगंज के श्यामदेउरवा में खेत में मिला महिला का शव: रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी - Maharajganj News | Dainik Bhaskar

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।