कमलनाथ के जन्मदिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमलनाथ के जन्मदिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान

राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। 
इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री कमलनाथ के जनम दिन पर केक काटकर, उनके दीद्यायु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने केक एवं मिष्ठान खिलाकर श्री कमलनाथ को जन्मदिवस की बधाई दी। उसके बाद रेड क्रॉस द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, महामंत्री राजीव सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया। 
वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टरों जिसमें डॉ. पंकज सूद, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. केशव राठोर, डॉ. मुश्ताक अहमद, अतुल पाटीदार की टीम ने कांग्रेसजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। 
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचैरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, चंद्रप्रभाष शेखर, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, महेश मालवीय आदि ने प्रदेश कांग्रेस परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं विभिन्न अस्तपालों में मरीजों को एवं विकलांग बच्चों को फल वितरित किये गये, कंबल बांटे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।