मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने राफेल लड़ाकू विमान के सौदे पर सर्वोच्च न्ययायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस पर एकत्र हुए जहां पर कांग्रेस एवं राहुल गांधी के विरोध में जोरदार नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह किया है तथा इसके बलबूते राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि जिस राफेल लड़ाकू विमान डील में पूरे देश में कांग्रेस व उनके अध्यक्ष राहुल गांधी आरोप लगाते रहे हैं उस पर सर्वोच्च न्यायालय ने क्लीन चिट दे दी है।
उन्होंने कहा कि उसके बाद भी राहुल गांधी बाज नहीं आ रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब भी आरोप लगा रहे है जो उनकी घटिया मानसिकता का सबूत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक जनता को इसी तरह गुमराह कर छलती रही व राज करती रही। अब भाजपा की केन्द्र में सरकार है।
पिछले साढे़ चार चाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ जिससे बौखला कर कांग्रेस घटिया हथकंडे़ अपना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ लिया जा सकें।
इस मौके पर भाजपा मंडल महांमत्री कुशाल राणा, छावनी सभासद बादल प्रकाश, कपिल मलिक, धर्मपाल पंवार, चमन नौटियाल, नरेश आंनंद, रमेश खंडूरी, अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई सहित, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।