मुस्लिम महिलाओं के बीच भाजपा का बढ़ा सम्मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुस्लिम महिलाओं के बीच भाजपा का बढ़ा सम्मान

मुस्लिम महिलाओं के चेहरों पर विशेष खुशी देखी गई। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि

मसूरी : भाजपा की केंद्र सरकार के तीन तलाक बिल को लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने पर मुस्लिम महिलाओं ने खुशी जाहिर की व पिक्चर पैलेस चैक पर एकत्र होकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं के चेहरों पर विशेष खुशी देखी गई। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा  सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। 
जो लोग भाजपा पर विभिन्न आरोप लगाते है यह गलत साबित हुआ है। इस मौके पर मुस्लिम महिला रूबी अंजुम का कहना है कि भाजपा सरकार ने जो तीन तलाक रोकने का फैसला लिया है वह जायज है। मुस्लिम धर्मग्रंथ में भी कहीं ऐसा नहीं लिखा गया है। न ही केवल बोलने से तीन तलाक होता है। लेकिन यह परंपरा चल रही थी जो गलत थी। वहीं तहमीना खान ने भी कहा कि भाजपा का यह निर्णय देश के हित में व मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभायेगा। 
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भाजपा की सरकार ने जो किया वह मुस्लिम महिलाओं के सम्मान को बढायेगी। इस मौके पर तबस्सुम अंसारी ने कहा कि भाजपा ने वो कार्य कर दिखाया जो किसी दूसरे दलों कांग्रेस, सपा, बसपा ने नहीं किया। जो लोग भाजपा का विरोध करते हैं यह फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए जहां सुरक्षा कवच बनकर सामने आयेगा वहीं दूसरे दलों की आंखे भी खोलेगा। 
उन्होंने भाजपा की के सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद सिंह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर मोहन पेटवाल,कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, मीरा सुरियाल, कमला थपलियाल, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा व मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।