आखिरी बार होगी BJP कार्यसमिति की बैठक, MP चुनाव से पहले अमित शाह पेश करने वाले हैं रिपोर्ट कार्ड

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा की तैयारियां

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।  इसको लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों से चल रही है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं और आज मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी कार्य समिति की आखिरी बैठक मे शामिल होगे।  गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेंगे।  पार्टी के एक पदाधिकारी  ने यह जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा  और कांग्रेस  के बीच कांटे के टक्कर देखी जा रही है जिसको लेकर भाजपा काफी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है।  
अमित शाह करेंगे बैठक को संबोधित
मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख “आशीष अग्रवाल” ने शनिवार को बताया कि “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में एक समारोह में शिवराज सिंह चौहान सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।  इसके बाद वह ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और वहां कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे”,ग्वालियर में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है भाजपा। मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा “हम सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं”, बता दें कि भाजपा ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा ग्वालियर में पिछले वर्ष 57 साल बाद महापौर का चुनाव कांग्रेस से हार गई थी। 
ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पकड़
कांग्रेस ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर और चंबल क्षेत्र की 34 में से 26 सीटें जीती थी तब  सिंधिया कांग्रेस में थे।  सिंधिया के भाजपा में चले जाने के बाद नवंबर 2020 में हुए उपचुनाव में ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ 19 में 7 सीट जीत सकी थी। बता दे कि पिछले साल ग्वालियर में हुए महापौर के चुनाव में झटका लगने के बाद अब BJP कोई जोखिम इस क्षेत्र में नहीं उठाना जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।