विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़गी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर लड़गी।
आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कल रात प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। देर रात तक चली बैठक के बाद श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से तैयारियों पर बैठक संपन्न हुई है। बैठक में अलग-अलग समूहों को जो काम दिए गए थे, उनकी समीक्षा की गई। चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की है। आने वाला चुनाव पार्टी विकास व गरीब कल्याण के बिंदुओं पर लड़गी।
देश भक्ति के भाव से तिरंगा यात्रा निकालेगा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को विकसित बनाया है। अब भाजपा स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ चुनाव लड़गी। पार्टी के कार्यक्रमों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित होंगे। युवा मोर्चा हर विधानसभा में देश भक्ति के भाव से तिरंगा यात्रा निकालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।