BJP ने बिरयानी पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धरमैया पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP ने बिरयानी पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धरमैया पर साधा निशाना

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बाढ़ प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र बादामी का दौरा नहीं करने और एक बिरयानी

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बाढ़ प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र बादामी का दौरा नहीं करने और एक बिरयानी पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया पर सोमवार को निशाना साधा। भाजपा ने सिद्धरमैया की कथित तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ पार्टी विधायकों के साथ भोजन कर रहे हैं।
1565633055 bjp karnataka
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया कि ‘‘ट्विटर उपदेशक’’ सिद्धरमैया के पास कांग्रेस एमएलसी के घर बिरयानी पार्टी में भाग लेने का समय है, लेकिन उनके पास बाढ़ प्रभावित बादामी क्षेत्र का दौरा करने का समय नहीं है। पार्टी ने कहा कि  अगर बिरयानी खाना पूरा हो गया हो तो अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए कुछ प्रयास करें और उन लोगों की बातें सुनें जिन्होंने आपको वोट दिया था।   

मनमोहन सिंह बोले- जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए

सिद्धरमैया ने बादामी का दौरा नहीं करने के लिए मोतियाबिंद सर्जरी और डॉक्टरों की सलाह का हवाला दिया था।  उन्होंने अपने बेटे और वरुणा क्षेत्र के विधायक यतींद्र को बादामी का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए नियुक्त किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।