भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- TMC नेताओं को लॉकडाउन में घूमने की मिली हुई है अनुमति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- TMC नेताओं को लॉकडाउन में घूमने की मिली हुई है अनुमति

भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में कोरोना वायरस संकट की गंभीरता

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ममता सरकार पर राज्य में कोरोना वायरस संकट की गंभीरता को छिपाने और आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सहयोगी नियमित रूप से लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।
भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी सहित पश्चिम बंगाल से पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उन्हें जबरन घरों में रहने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घूमने की अनुमति मिली हुई है।
चौधरी एवं पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि उन्हें स्थानीय प्रशासन ने पृथकवास का नोटिस जारी किया ताकि वे लोगों को राशन एवं अन्य राहत सामग्री पहुंचाने के लिये बाहर नहीं निकल सकें। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने है और भाजपा ने राज्य की तृणमूल सरकार पर कोविड-19 संकट से ठीक ढंग से नहीं निपटने का आरोप लगाया है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। बहरहाल, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय दल आने के बाद स्थिति स्पष्ट करने के दबाव में आंकड़ों को संशोधित किया।

योगी सरकार ने दूसरे राज्यों से मजदूरों का वापस लाना शुरू किया, 15 लाख श्रमिकों को दिया जायेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि वास्तविकता और राज्य सरकार के कथन में भारी अंतर है। भाजपा विधायक सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में मृतकों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी बड़े काफिले में निकलती हैं जो लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।
भाजपा सांसद सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार न तो पर्याप्त मात्रा में जांच करा रही है और न ही संक्रमित लोगों एवं इसके कारण मृत लोगों के सही आंकड़े दे रही है। भाजपा के एक अन्य सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र से प्रदान किये गए राशन को बेच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।