मॉर्निंग वाक और चाय पे चर्चा पर निकले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष पर हुआ हमला

बंगाल के भाजापा के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष जब शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा पर

बंगाल के भाजापा के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष जब शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा पर निकले हुए थे उसी वक्त उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। 
दिलीप घोष ने बताया कि उनके साथ दो बीजेपी समर्थकों को भी चोट आई है। वहीं, घटना के समय तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी वहां पर मौजूद थे। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं। 
1567152727 dilip
जब बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पर हमला किया गया हो। इससे पहले भी उनपर हमले हुए हैं। पूर्वी मिदनापुर में सितंबर 2018 में तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। उस घटना में उनके साथ पांच अन्य लोग भी घायल हो गए थे। 
साथ ही, उनकी कार को भी अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा अक्टूबर 2017 में दार्जिलिंग में गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के बिमल गुरूंग के विरोधी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। 

बैंक धोखाधड़ी होने देने वाला ‘गारंटर’ कौन : प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।