भाजपा सिक्किम के प्रमुख डी बी चौहान ने दिया इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर लगाए आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सिक्किम के प्रमुख डी बी चौहान ने दिया इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई के प्रमुख डी बी चौहान ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई के प्रमुख डी बी चौहान ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश इकाई के प्रति भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की उदासीनता के कारण यह कदम उठाने के लिये वह मजबूर हुए।चौहान ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग सरकार में शामिल होने की प्रदेश इकाई की ‘‘उचित मांग’’ को नहीं सुना, जबकि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) स्वयं भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहता था।
उन्होंने मीडिया को बताया, ‘‘पार्टी की राज्य इकाई के कामकाज को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों का हल करने के प्रति केंद्रीय नेतृत्व के उदासीन रवैया के कारण पूरी तरह से मोहभंग होने के बाद मैं भाजपा की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।’’चौहान ने दावा किया, ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी) नड्डा जी से मिल कर भाजपा के 12 विधायकों को सिक्किम सरकार में शामिल किये जाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन जाहिर तौर पर उन्होंने इस मुद्दे को सिक्किम के मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं उठाया।’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो महीने पहले अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं से मिलने के लिए पांच मिनट का समय तक नहीं दिया था।उन्होंने बताया कि इससे पता चलता है कि केंद्रीय नेतृत्व का पार्टी की राज्य इकाई के प्रति क्या रवैया है।चौहान ने कहा कि राज्य में भाजपा के 12 विधायक होने के बावजूद पार्टी का नेतृत्व किसी को विधायक दल का नेता नियुक्त करने में विफल रहा है।चौहान ने करीब छह साल तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।