NCP प्रमुख का मुंडे का समर्थन वाला बयान हैरान करने वाला : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

NCP प्रमुख का मुंडे का समर्थन वाला बयान हैरान करने वाला : भाजपा

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी एवं राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन करने वाले बयान हैरान करने वाला है। मुंडे पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं। पाटिल ने कहा कि मुंडे को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
पवार ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कार के आरोप मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही राकांपा किसी कार्रवाई के बारे में सोचेगी। राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मुंडे ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है और इसे एक ब्लैकमेल का प्रयास करार दिया है।
पाटिल ने कहा, ‘‘हमने नैतिक आधार पर मुंडे से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि मुंडे को लेकर पवार के बयान चौंकाने वाले हैं। भाजपा महिला मोर्चा सोमवार को पूरे राज्य में मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।’’ पाटिल ने कहा कि मुंडे के चुनावी हलफनामे को चुनौती दी जा सकती है क्योंकि उन्होंने अब स्वीकार किया है कि शिकायतकर्ता की बहन से संबंध से उनके दो बच्चे हैं।

धनंजय मुंडे के खिलाफ मामले में जांच के निष्कर्ष का इंतजार करेगी एनसीपी : शरद पवार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।