गुजरात के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम: नड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह

गुजरात के स्थानीय नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंपर जीत के बाद भाजपा गदगद हो रही है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

समर्थन और आशीर्वाद के लिए मैं गुजरात की जनता का धन्यवाद- नड्डा 
यहा पर बता दें कि मंगलवार को नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात स्थानीय निकाय और गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। लगातार समर्थन और आशीर्वाद के लिए मैं गुजरात की जनता का धन्यवाद देता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद, पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

भाजपा जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित-
नड्डा ने कहा, ‘‘मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।’’ उल्लेखनीय है कि गुजरात के गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और तीन अन्य नगर पालिका चुनाव में आज मतगणना के बाद आये नतीजों में भाजपा को जीत हासिल हुई। जीएमसी में भाजपा को 44 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली है।
राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा ने गांधीनगर मनपा के 3 अक्टूबर के चुनाव की आज हुई मतगणना के दौरान कुल 11 वार्ड की 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की तरह ही सभी 44 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मुख्य विपक्षी कांग्रेस को मात्र 2 सीटें और 40 सीटों पर प्रत्याशी खड़ी करने वाली आम आदमी पार्टी यानी आप को मात्र 1 सीट पर जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।