विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन को भाजपा की विशेष कार्यकारिणी की बैठक चार फरवरी को - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन को भाजपा की विशेष कार्यकारिणी की बैठक चार फरवरी को

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी शनिवार को यहां अपनी विशेष कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शनिवार को यहां अपनी विशेष कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी।
बैठक में भाजपा के शीर्ष नेता- मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील शिरकत करेंगे।
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से चुनाव के लिए खाका तैयार करने के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सदस्यता अभियान, घर-घर प्रचार अभियान, जनसभाएं, रोडशो और जनसंकल्प यात्रा को तेज करने पर विचार-विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।