मध्यप्रदेश : फ्लोर टेस्ट को लेकर BJP ने पार्टी विधायकों को जारी किया विहिप

मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को विधानसभा पटल पर बहुमत साबित करने के निर्देश दिए

मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सब के बीच कमलनाथ सरकार को 16 मार्च यानि सोमवार को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विहिप जारी करते हुए अपने सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित होने और बीजेपी को वोट देने के लिए कहा है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को विधानसभा पटल पर बहुमत साबित करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल लालजी टंडन ने पत्र भेजकर शनिवार मध्यरात्रि को कमलनाथ को निर्देश दिए हैं। जिसमें सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तत्काल बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने को कहा गया है। 

मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे भोपाल, एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू

बता दें मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र 16 मार्च 2020 को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। इसके अलावा राज्यपाल ने अपने निर्देश में यह जानकारी दी कि फ्लोर टेस्ट मतविभाजन के आधार पर बटन दबाकर ही होगा और अन्य किसी तरीके से नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि फ्लोर टेस्ट की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी विधानसभा स्वतंत्र व्यक्तियों से कराएगी। 
राज्यपाल ने कहा है कि उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही हर हाल में 16 मार्च 2020 को प्रारम्भ होगी और यह स्थगित, विलंबित या निलंबित नहीं की जाएगी। राज्यपाल ने ये निर्देश संविधान के अनुच्छेद 174 सहपठित 175 (2) एवं अपनी अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने इस पत्र में यह भी कहा, ‘‘मुझे सूचना मिली है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के 22 विधायकों ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित किया है। 
मुझे भी इन विधायकों ने पृथक-पृथक त्यागपत्र 10 मार्च को भेजे हैं और इन्हीं विधायकों ने अपने-अपने पत्र 13 मार्च द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश होने के दौरान सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।