भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली

नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने से जुड़े फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अधिकृत किया है। 
यह बोर्ड भाजपा की शीर्ष इकाई है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई। पार्टी हरियाणा में भी सरकार बनाती प्रतीत हो रही है। 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि यह फैसला आशा के अनुरूप ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के अलावा इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।