झारखंड में सत्ता गंवा सकती है BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में सत्ता गंवा सकती है BJP

झारखंड विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में

झारखंड विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता गंवाती दिख रही है। इसके पहले साल भर के भीतर चार प्रमुख राज्यों में भाजपा सत्ता गंवा चुकी है। शुरुआती रुझान में भाजपा 30 सीटों, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 34 सीटों पर आगे चल रहा है। 
बहुमत के लिए 42 सीटें चाहिए। हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं, लेकिन अगर यह जारी रहा, तो झारखंड भी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां भाजपा ने पिछले 12 महीनों में सत्ता खो दी है। 
हाल ही में हुए चुनाव में हालांकि भाजपा महाराष्ट्र गंवा बैठी, लेकिन हरियाणा में दुष्यंत चौटाला और निर्दलीयों के समर्थन से मुश्किल से सरकार बनाने में कामयाब रही। भाजपा न केवल राज्य में पांच साल के कार्यकाल के दौरान विरोधी लहर से लड़ाई लड़ रही है, बल्कि अपने मुख्यमंत्री चेहरे रघुबर दास के साथ बढ़ती असहमति से भी जूझ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।