कैलाश जोशी का हालचाल जानने पहुंचे भाजपा नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैलाश जोशी का हालचाल जानने पहुंचे भाजपा नेता

अलावा महापौर आलोक शर्मा और अन्य नेता भी पहुंचे। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने श्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हालचाल जानने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता अस्पताल पहुंचे। श्री जोशी अस्वस्थता के चलते पिछले कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वे लगभग 90 वर्ष के हैं। उन्हें फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

भोपाल के सांसद आलोक संजर ने बताया कि श्री जोशी लगभग पिछले एक सप्ताह से भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुयी है। श्री जोशी का हालचाल जानने के लिए आज श्री चौहान के अलावा महापौर आलोक शर्मा और अन्य नेता भी पहुंचे। विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने श्री जोशी के शीघ, ही स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।