भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

भाजपा ने आज कर्जमाफी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार को कठघरे में खड़े करते

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कर्जमाफी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए एक आरोपपत्र जारी किया, जिसमें अनेक आरोपों का जिक्र है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, वरिष्ठ नेता प्रभात झा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में आरोपपत्र जारी किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ ही प्रत्येक वर्ग के साथ पौने चार माह में वादाखिलाफी की।

कमलनाथ बोले- मोदी की मानसिकता मारने-काटने की

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के ऋण माफ नहीं किए। नौजवान और श्रमिक भी इस सरकार की नीति से परेशान है। बिजली की समस्या भी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ‘तबादला उद्योग’ में व्यस्त रही। सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है।

बता दें कि राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। छह सीटों के लिए 29 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो चुका है। अब सात सीटों के लिए मतदान 6 मई को होगा। शेष सीटों के लिए मतदान क्रमश: 12 और 19 मई को होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि लगभग पौने चार माह में कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई और लोकसभा चुनाव के नतीजों से उनके आरोपों की पुष्टि हो जाएगी। शिवराज चौहान ने दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।