भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है: CM ममता बनर्जी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है: CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की कालियागंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय राज्य की जनता

पश्चिम बंगाल की कालियागंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय राज्य की जनता को देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा अपने अहंकार और राज्य के लोगों को ‘‘अपमानित’’ करने का परिणाम भुगत रही है। 
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल के तपन देब सिन्हा ने कालियागंज सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2,304 मतों से हराया। तृणमूल दो अन्य विधानसभा सीटों खड़गपुर सदर और करीमपुर में भी क्रमश: 15,000 एवं 28,000 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। 
उन्होंने बताया, ‘‘हम इस जीत का श्रेय बंगाल की जनता को देते हैं। भाजपा अपने अहंकार और बंगाल के लोगों को अपमानित करने का परिणाम भुगत रही है।’’ उन्होंने कहा कि माकपा और कांग्रेस खुद को मजबूत करने के बजाय पश्चिम बंगाल में भाजपा की मदद कर रही हैं। 

प्रज्ञा के बयान को राहुल गांधी ने बताया संसद के इतिहास का दुखद दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।