MP में जनता से जबरन चंदा वसूल रही भाजपा : कांग्रेस  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP में जनता से जबरन चंदा वसूल रही भाजपा : कांग्रेस 

अजय ने कहा डीजल-पेट्रोल पर वैट के जरिए जनता से करोड़ों कमाने वाली सरकार को सुकून नहीं मिला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनता से चुनावी चंदा लेने पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में जनता पर दबाव डालकर चंदा वसूल रही है।

अजय सिह ने रविवार को जारी एक बयान में जनता से, विशेषकर व्यवसायी वर्ग से अपील की है कि वे भाजपा को कोई चंदा न दें, क्योंकि वे उनके ही वोटों से सत्ता में बैठे हैं और जीतने के बाद उन्होंने (भाजपा नेताओं) जनता द्वारा कर के रूप में दिए करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है।

अपनी विदाई यात्रा पर हैं शिवराज : ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा, ‘घोटालों और भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने विकास की राशि में न केवल अरबों रुपये का घोटाला किया, बल्कि व्यापमं जैसे महाघोटाले कर प्रदेश के छात्र-छात्राओं से करोड़ों रुपये वसूले। इसके अलावा डीजल, पेट्रोल पर वैट सहित अन्य करों के जरिए जनता से करोड़ों रुपये कमाने वाली सरकार को अब भी सुकून नहीं मिला तो वह चुनावी चंदे के बहाने जनता की जेब में डाका डालने जा रही है।’

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर डरा-धमकाकर चंदा वसूली कर रही है। सिह ने जनता से कहा है कि अगर भाजपा चंदा वसूली करती है तो वे कांग्रेस को बताएं, कांग्रेस जबरन वसूली करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।