भाजपा सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता को कर रही नष्ट, शरद पवार का BJP पर हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता को कर रही नष्ट, शरद पवार का BJP पर हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता देश की आत्मा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता देश की आत्मा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे नष्ट कर रही है। पद्मभूषण कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 64वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सतारा में उनकी समाधि पर माल्यार्पण के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा धार्मिक कुटिलता पैदा कर रही है। 
उन्होंने कहा, ‘‘सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता हमारे देश की आत्मा है लेकिन भाजपा‘ऑपरेशन लोटस’के नाम पर इसे नष्ट करने पर तुली हुई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भी करके सत्ता हासिल करना भाजपा की खतरनाक नीति है और इसमें सफल नहीं होने पर वह सत्ता संघर्ष को बढ़वा देने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दूसरे दलों के विधायकों को तोड़कर सरकारें बनायी है।
पवार ने की मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना
सामना के उस संपादकीय पर, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने राकांपा और पवार की आलोचना की, मराठा क्षत्रप ने कहा, ‘‘ राउत को पता नहीं है कि हम राकांपा में क्या करते हैं, लेकिन अगर कोई ऐसी बातें लिखता है तो हम इसे अनदेखा करना चुनते हैं।’’ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए पवार ने कहा कि उन्हें भाजपा आलाकमान के आदेशों को स्वीकार करना होगा क्योंकि पार्टी (भाजपा) के पास इस तरह के आदेश देने के लिए एक विशिष्ट प्रणाली है।
कांग्रेस पर नहीं पड़गा कोई असर !
उन्होंने कहा कि अब तक महा विकास अघडी भागीदारों के बीच आने वाले चुनावों के लिए सीट वितरण पर कोई चर्चा नहीं हुई है तथा वह अपने मुंबई दौरे के दौरान कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सहित सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
उन्होंने कहा कि राकांपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीमित सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़गा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।