परेशानियां पैदा कर रही है BJP, जल्दी समाप्त हो जाएगा गतिरोध : कुमारस्वामी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परेशानियां पैदा कर रही है BJP, जल्दी समाप्त हो जाएगा गतिरोध : कुमारस्वामी

NULL

कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को विश्वास जताया कि मौजूदा संकट जल्दी ही टल जाएगा। साथ ही उन्होंने विपक्षी दल भाजपा कर सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘परेशानियां’ पैदा करने का भी आरोप लगाया। बेंगलुरू में बजट बनाने में व्यस्त मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात और कैबिनेट से कांग्रेस के चार मंत्रियों के इस्तीफे की संभावनाओं की खबरों से भी इंकार किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस-जद(एस) के संबंध मजबूत हैं और 2019 लोकसभा चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। गौरतलब है कि पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच मंगलवार को दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। कुमारस्वामी ने बताया, ‘‘मोदी से मिलने की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस का कोई मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहा है। कांग्रेस और जद(एस) का कोई विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में नहीं जाएगा। यह परेशानियां भाजपा ने पैदा की हैं।’’ सत्तरूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को मजबूत और टिकाऊ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और उनके विधायक भागवा पार्टी के बहकावे में नहीं आएंगे और मौजूदा गतिरोध एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार स्थिर है। कांग्रेस और जद(एस) साथ हैं। हम लोकसभा चुनाव में भी साथ रहेंगे।’’ भाजपा पर कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए जद एस नेता ने सवाल किया कि आखिरकार भगवा पार्टी अपने 104 विधायकों को गुड़गांव के रिसॉर्ट में क्यों रखे हुए है। वह भी ऐसे वक्त में जब कर्नाटक के 165 ताल्लुका गंभीर सूखे की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।