देश के मंदिरों में कलह पैदा कर रही भाजपा : चंद्रबाबू नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के मंदिरों में कलह पैदा कर रही भाजपा : चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, भाजपा मंदिरों में कलह पैदा कर रही हैं। वह सबरीमाला में तनाव भड़का रही

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सबरीमाला मंदिर में रजस्वला महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर केरल में कायम तनाव का हवाला देते हुए शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूरे देश में मंदिरों में ”कलह” पैदा कर रही है।

भाजपा विरोधी पार्टियों की विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता आए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने टेलीकांफ्रेंस के जरिए तेदेपा नेताओं को संबोधित किया और उनसे कहा कि वे लोगों को भाजपा की ”जहरीली राजनीति’’ के बारे में बताएं।

bjp

तेदेपा की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई। उन्होंने तेदेपा के हर कार्यकर्ता से कहा कि वे ”चलता-फिरता मीडिया’’ (मोबाइल मीडिया) बनें और घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाएं। चंद्रबाबू नायडू ने तेदेपा के नेताओं से कहा, ‘‘भाजपा मंदिरों में कलह पैदा कर रही हैं। वह सबरीमाला में तनाव भड़का रही है। वह राम मंदिर का मुद्दा फिर से उठा रही है। हमें इसके खिलाफ सावधान रहना होगा।”

सबरीमाला में प्रवेश करने वाली महिला की सास ने की पिटाई

प्रेस रिलीज में नायडू के हवाले से कहा गया, ”जहरीली राजनीति करके भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश से ‘‘विशेष व्यवहार’’ करने का भाजपा का दावा ‘‘हास्यास्पद’’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।