भाजपा ने देश को बदलने का वादा किया था लेकिन अब सिर्फ नाम बदल रही: स्टालिन ने मोदी सरकार पर कसा तंज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने देश को बदलने का वादा किया था लेकिन अब सिर्फ नाम बदल रही: स्टालिन ने मोदी सरकार पर कसा तंज

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘इंडिया’ को बदलकर ‘भारत’ करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ से परेशान हो गया है। G20 के लिए रात्रिभोज निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ (भारत की राष्ट्रपति) लिखे जाने पर छिड़े विवाद के बाद स्टालिन की टिप्पणी आई है।
स्टालिन ने X पर कहा, ”फासीवादी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गैर भाजपाई शक्तियों के एकजुट होने और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने के बाद अब भाजपा ‘इंडिया’ को ‘भारत’ करना चाहती है। भाजपा ने देश को बदलने का वादा किया था लेकिन नौ साल बाद हम सभी को सिर्फ नाम बदले हुए नजर आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ”ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ‘इंडिया’ शब्द से परेशान हो चुकी है क्योंकि उन्हें विपक्षी एकता की ताकत का अंदाजा हो गया है। चुनावों के दौरान ‘इंडिया’ भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा। इंडिया, इंडिया ही रहेगा।”
इस बीच, स्टालिन की बहन और द्रमुक की लोकसभा सदस्य कनिमोई ने कथित निमंत्रण पत्र की एक तस्वीर ‘X’ पर साझा की। उन्होंने लिखा, “एक अभूतपूर्व कदम के तहत भारत की राष्ट्रपति के एक आधिकारिक निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा हुआ है। हम जानना चाहते हैं कि इस कार्रवाई के पीछे संभावित राजनीति या मंशा क्या हो सकती है। हमने यह भी पढ़ा कि बदलाव RSS प्रमुख के इस बारे में टिप्पणी करने के बाद आया है। क्या हमें इसे स्पष्ट संकेत के रूप में लेना चाहिए कि RSS देश चला रहा है, भाजपा नहीं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।