कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने सीएम बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष चुना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने सीएम बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष चुना

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई है।
1678436547 b um
अभियान के जरिए जातियों को लुभाया की कोशिश
पार्टी ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर, दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
कर्नाटक चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक के अपने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को भी दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।
1678436603 n im

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।