भाजपा को नजर नहीं आ रहे अपने घोटाले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा को नजर नहीं आ रहे अपने घोटाले

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सोशल मीडिया में भाजपा की पिछली और मौजूदा सरकारों की

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सोशल मीडिया में भाजपा की पिछली और मौजूदा सरकारों की कार्यशैली पर निशाना साधा। उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक भाजपा उनके कार्यकाल के छोटे से छोटे मामले को उधेड़ रही है, वहीं अपने बड़े मामलों को नजरअंदाज कर रही है। 
सीबीआई का शिकंजा कसने से आशंकित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोस्त दिल्ली से देहरादून तक उनके शरीर पर लीखें (जुंओं से भी छोटे कीड़े) खोज रहे हैं। वहीं अपने शरीर पर खटमल नजर नहीं आ रहे हैं। एनआरएचएम घोटाले में सीबीआइ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने को राज्य सरकार के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। 
राज्य सरकार इस पर मौन साधे हुए है। उन्होंने अपने कार्यकाल में तीन एसआइटी गठित की थी। सेलाकुई जमीन घोटाले में भाजपा नेता की संलिप्तता साफ तौर पर दिखाई दे रही है। अंगेलिया जमीन घोटाले और ऑनिडा फैक्ट्री अग्निकांड में उनके कार्यकाल में एसआइटी बनाई गई थी बल्कि अब जांच बदल दी गई है। भाजपा को कुछ नजर नहीं आ रहा है। भाजपा है तो सब मुमकिन है। भाजपा दूसरों की लीख को माइक्रोस्कोप से देखती है जबकि अपने शरीर के खटमल को वह माला करार देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।