BJP अपने बल पर महाराष्ट्र में शासन नहीं कर सकती, उसे शिवसेना से गठबंधन करना होगा : कीर्तिकर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP अपने बल पर महाराष्ट्र में शासन नहीं कर सकती, उसे शिवसेना से गठबंधन करना होगा : कीर्तिकर

शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में अपने बल पर शासन

शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में अपने बल पर शासन नहीं कर सकती और उसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन करना होगा।
वोट होता है विभाजित 
कहा कि पिछले साल पार्टी में विभाजन के कारण शिवसेना के वोट विभाजित हो गए थे, लेकिन मतदाताओं के भरोसे को फिर से जीता जा सकता है। कीर्तिकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा अपने बल पर महाराष्ट्र में शासन नहीं कर पाई और न कर पाएगी। इसे शिवसेना के साथ गठबंधन करना होगा क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन (शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा) के पास प्रतिबद्ध वोट बैंक है।
महाराष्ट्र में कोई भी दल अपने बल पर नहीं 
मुंबई से सांसद कीर्तिकर ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में कोई भी एक दल अपने बल पर शासन नहीं कर सकता, चाहे वह भाजपा हो, शिवसेना या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  हो।
संजय राउत सिर्फ मनोरंज का साधन 
उन्होंने दावा किया, ‘‘राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने बल पर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।शिवसेना संसदीय दल के नेता ने शिवसेनाके सांसद संजय राउत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह लोगों के मनोरंजन का साधन बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।