ना नीति, न मुद्दें, बिना कैडर वाला दल है कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ना नीति, न मुद्दें, बिना कैडर वाला दल है कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह

भपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, न मुद्दें, वह बिना कैडर वाला दल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर सम्पूर्ण बीजेपी पार्टी पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा बीजेपी चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, न मुद्दें, वह बिना कैडर वाला दल है, जिसके चलते उसमें निराशा का वातावरण है।
भपेंद्र सिंह ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के पास कोई कैडर नहीं है। वहां प्रत्याशी अपने प्रयासों से जो कुछ कर लें वो कर लें। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो हो रहा है वो ट्विटर और सोशल मीडिया में हो रहा है। मैदान पर कुछ नहीं हो रहा है।

कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व को निशाने पर लेते हुए बोले CM शिवराज- ‘सर्कस’ जैसी हो गई है पार्टी की स्थिति

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार से हटकर कोई चीज हो नहीं सकती है। यह एक प्राईवेट कंपनी है, जिसे गांधी परिवार के लोग चला रहे हैं। इसमें न कोई दल की विचारधारा है न तो सिद्दांत है। ये तो कांग्रेस कहती है कि हमने आजादी में भाग लिया, उसी कांग्रेस का नेतृत्व अब कन्हैया कुमार लोग कर रहे हैं, जो यह नारे लगाते हैं कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे।
उपचुनाव की रणनीति पर उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस सरकार की विफलता और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। कांग्रेस ने किसान कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। मेघावी छात्र योजना को बंद कर दिया। कन्यादान योजना की राशि किसी बेटी को नहीं दी। कांग्रेस ने जनता के कल्याण की कई योजनाएं बंद कर दी थी। संबल योजना को बंद कर दिया था। कांग्रेस की सरकार धोखे की सरकार थी। उसने जनता को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।