BJP और RSS को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP और RSS को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। 

कांग्रेस ने मुंबई में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर फ्लैग मार्च निकाला

उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। 
गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।