BJP कार्यकर्ता दुकानदार की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP कार्यकर्ता दुकानदार की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एक दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले हबीबपुर में गोली मार दी गई। 
स्थानीय भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने देवनाथ को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया। देवनाथ की पत्नी चंदना ने बताया, ‘‘हम अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। दो लोग ग्राहक बनकर आए और कुछ सामान मांगा। जब मेरे पति उन्हें सामान देने के लिए मुड़े तो उन्होंने गोली चला दी और फरार हो गए।’’
चंदना चिल्लायी और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। वे देवनाथ को राणाघाट अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
राणाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक वीसीआर अनंतनाग ने कहा, ‘‘हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।’’ नदिया दक्षिण से भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्रनाथ रॉय ने कहा, ‘‘वह हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता था और 1995 से भाजपा में था। टीएमसी ने पहले भी उसे धमकी दी थी। अब उन्होंने उसे मार दिया।’’ बहरहाल, स्थानीय टीएमसी नेताओं ने इस हत्या में संलिप्तता से इनकार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।