विप्लव देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विप्लव देव ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को मुर्ख बनाने का आरोप

विप्लव ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक समय तक देश पर शासन किया है

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आम लोगों का वोट हासिल करने के लिए उन्हें झूठे आश्वासन देकर मूर्ख बनाने का आरोप लगाया। देव ने पश्चिम त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रतिभा भौमिक के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में वापस नहीं आते हैं तो त्रिपुरा को आदर्श बनाने का मिशन प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा, ”मोदी ने त्रिपुरा को आदर्श बनाने का वादा किया था। अगर उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं लाया जाता है तो यह वादा एक सपना ही रह जाएगा।” विप्लव ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक समय तक देश पर शासन किया है लेकिन वह लोगों की न्यूनतम आकांक्षाओं को भी पूरा करने में विफल रही है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। उनके शासन में बेरोजगारी और उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति बनी रही एवं विकास दर में भी भारी गिरावट हुई। मुख्यमंत्री विप्लव ने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों में व्यापक स्तर पर आर्थिक विकास हुआ है और देश के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 200 से अधिक योजनाएं शुरू की गई है। मोदी के शासन में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।