आदित्य ठाकरे के इलाके में बड़ी सेंध, शिवसेना के 100 नेता शिंदे गुट में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आदित्य ठाकरे के इलाके में बड़ी सेंध, शिवसेना के 100 नेता शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र में नई सरकार बने हुए अभी कुछ माह ही हुए है। इस बात को लेकर एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में नई सरकार बने हुए अभी कुछ माह ही हुए है। इस बात को लेकर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे के गुट में बहसबाजी होती रहती है। अब शिंदे गुट ने एक बार फिर से उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका दे दिया है, जिसके बाद शिवसेना के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उसके हाथ से धीरे-धीरे करके सब कुछ फिसलता जा रहा है और उद्धव ठाकरे कुछ नहीं कर पा रहे है। 
100 शिवसेना नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे गुट में हो गए शामिल
इस बार शिंदे ने उद्धव ठाकरे के बजाय उनके बेटे आदित्य ठाकरे को झटका दिया है, क्योंकि आदित्य के इलाके के 100 शिवसेना नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे गुट में हो गए है। इस बात की जानकारी शिंदे गुट ने दी है, जिसके बाद शिवसेना में भूचाल आना तय है। एक तरफ दशहरा में शिवसेना की तरफ से रैली की तैयारी हो रही है। 
उद्धव ठाकरे गुट ने शिंदे पर साधा निशाना 
वही, दूसरी तरफ शिंदे गुट शिवसेना को तोड़ने में लगा हुआ है। धीरे-धीरे करके शिवसेना के कई नेता शिंदे का हाथ थाम रहे है। जिस वजह से उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हालांकि, ठाकरे गुट भी शिंदे पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है। अपने समाचार पत्र सामना में शिवसेना ने दावा किया कि , ‘ये सब कुछ जो हो रहा है। वो भाजपा की साजिश है। भाजपा अपना दिमाग लगा रही है। शिंदे ये सब नहीं सोच सकते है। अगर उनमें इतनी हिम्मत है कि वो शिवसेना को चुनौती दे सकते है तो वो अकेले पार्टी बनाए। तब उनकी बात को मान लिया जायेगा। ‘
शिवसेना को शिवाजी पार्क में रैली की मिली इजाजत 
हम आपको बता दें, शिवसेना की तरफ से शिंदे पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ईडी के डर से बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था। अब तक शिंदे गुट ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें, पिछले दिनों शिवसेना को शिवाजी पार्क में रैली की इजाजत नहीं मिल रही थी, जिसके बाद वो कोर्ट पहुंची थी, तब जाकर शिवसेना को अनुमति मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।