ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए भर्तृहरि महताब
Girl in a jacket

ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए भर्तृहरि महताब

Odisha Politics

Odisha Politics: ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ ही राज्य के पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा और पद्मश्री अवार्डी डॉ. दमयंती बेसरा भी भगवा पार्टी में शामिल हो गईं।

Highlights:

  • ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका
  • बीजेपी में शामिल हुए भर्तृहरि महताब
  • ओडिशा में राजनीतिक माहौल बदला है- विनोद तावड़े

ये नेता रहें मौजूद

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, ओडिशा प्रदेश प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में भर्तृहरि महताब, सिद्धांत महापात्रा और डॉ. दमयंती बेसरा ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ओडिशा में राजनीतिक माहौल बदला है- विनोद तावड़े

विनोद तावड़े ने तीनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ओडिशा में राजनीतिक माहौल बदला है। ओड़िया जनता जिस बदलाव को देखना चाहती है वह अब साकार होगा और पार्टी इनकी क्षमता का पूरा सदुपयोग करेगी।

कभी -कभी जीवन में कुछ फैसला लेना जरूरी हो जाता- भर्तृहरि महताब

भाजपा में शामिल होने के बाद भर्तृहरि महताब ने कहा कि कभी -कभी जीवन में कुछ फैसला लेना जरूरी हो जाता है और पार्टी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभारी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बदलाव होने जा रहा है और यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण होने जा रहा है।

ओडिशा में बदलाव की हवा बह रही है- डॉ. बेसरा

डॉ. बेसरा ने भी भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि ओडिशा में बदलाव की हवा बह रही है और पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे पूरा करने के लिए वह भरपूर प्रयास करेंगी। सिद्धांत महापात्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बात कहते हुए ओडिशा में बदलाव होने का दावा किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।