भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

गुजरात के नये मुख्यमंत्री नामित किये गए भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की

गुजरात के नये मुख्यमंत्री नामित किये गए भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटेल के साथ रूपाणी, भाजपा आलाकमान की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल आदि उपस्थित थे। पटेल का नाम संभावित दावेदारों में नहीं चल रहा था और आज अचानक से सामने आया।
वह पार्टी विधायकों की बैठक में निर्विरोध विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज भवन पहुंचे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए पत्र सौंपा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के मुताबिक पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।