Bhopal : दिग्विजय का मंत्री सारंग पर मतदान के बीच कांग्रेस एजेंटों को धमकाने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bhopal : दिग्विजय का मंत्री सारंग पर मतदान के बीच कांग्रेस एजेंटों को धमकाने का आरोप

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नगरनिगम के लिए चुनाव हो रहा है। इस बीच राज्य के पूर्व

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नगरनिगम के लिए चुनाव हो रहा है।  इस बीच  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्थानीय विधायक और मंत्री विश्वास सारंग पर बड़ा आरोप[ लगाया है। उनका कहना है कि विश्वास सारंग कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को धमका रहे हैं। 
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भोपाल नगर निगम चुनाव में वोट डाले जाने के बीच मंत्री विश्वास सारंग स्थानीय छोला क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को डरा-धमका रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उस क्षेत्र के थाने में पदस्थ किए गए थाना प्रभारी मंत्री के साथ घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि त्रलि पीठासीन अधिकारी ने क्या मंत्री श्री सारंग को खुली छूट दी हुई है? इसी क्रम में विश्वास सिंह ने पुलिस आयुक्त को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने उस थाने पर नए टीआई का स्थानांतरण इसीलिए किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।