MP : भिंड कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

इस दौरान गोहद विधायक रणवीर जाटव ने तो ये चेतावनी तक दे डाली कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगर

मध्य प्रदेश की भिंड जिला कांग्रेस इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। जिला इकाई का दावा है कि अब इस प्रस्ताव के बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी भेजी जाएगी। जिला कांग्रेस की कल हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल प्रस्ताव लेकर आए। 
मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, गोहद विधायक रणवीर जाटव और पूर्व मंत्री राकेश चौधरी समेत बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं ने इस पर सहमति दी। इस दौरान गोहद विधायक रणवीर जाटव ने तो ये चेतावनी तक दे डाली कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया तो प्रदेश में हालात खराब हो सकते हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर इमरती देवी ने कहा – हम डटे हैं, बस ‘महाराज’ पीछे ना हटें

उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में सामूहिक इस्तीफे पर भी निर्णय लिया जा सकता है। मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव जनता की मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।