भवानीपुर ऐसा स्थान जहां विभिन्न धर्मों के लोग एकजुट होकर दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते हैं: CM ममता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भवानीपुर ऐसा स्थान जहां विभिन्न धर्मों के लोग एकजुट होकर दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते हैं: CM ममता

ममता बनर्जी ने शनिवार को दुर्गा पूजा को ऐसा उत्सव बताया, जिसे विभिन्न धर्मों के लोग मनाते हैं।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दुर्गा पूजा को ऐसा उत्सव बताया, जिसे विभिन्न धर्मों के लोग मनाते हैं। बनर्जी ने भवानीपुर 75 पल्ली पंडाल में पुरुलिया के छऊ नृतकों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने देश और विदेश में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्य को गौरवान्वित किया है। बनर्जी छह अक्टूबर से सामुदायिक पूजा का उद्घाटन कर रही हैं।
इस त्योहारी मौसम के दौरान सद्भाव और सौहार्द्र की भावना का जश्न मनाएं
उन्होंने कहा, ‘‘भवानीपुर ऐसा स्थान है जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एकजुट हो जाते हैं। यह बंगाल और भारत का प्रतिनिधित्व करता है। विभिन्न धर्मों के लोग दुर्गा पूजा में भाग लेते हैं। आइए इस त्योहारी मौसम के दौरान सद्भाव और सौहार्द्र की भावना का जश्न मनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने हाल में भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी मतों के अंतर से उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
ममता ने पुरुलिया के कारीगरों की जटिल और रंगीन कलाकृति की प्रशंसा की
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पुरुलिया के कारीगरों की जटिल और रंगीन कलाकृति की प्रशंसा की। उन्होंने जंगलमहल क्षेत्र के पारंपरिक ‘धमसा’ (ड्रम) भी बजाया और वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘छऊ नृतक बंगाल के सांस्कृतिक परिवेश की समृद्ध कला का हिस्सा हैं। उन्होंने देश तथा विदेश में हमें गौरवान्वित किया है।’’
मुख्यमंत्री ने बाद में बाकुलबागान, पद्मपुकुर, चक्रबेरिया पूजा पंडालों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक बार फिर लोगों से मास्क पहनने और पंडालों में भीड़ नहीं लगाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।