राकांपा नेता भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा भाजपा में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राकांपा नेता भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा भाजपा में शामिल

भारती पवार और प्रवीण छेड़ा प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा

लोकसभा चुनावों के पहले राकांपा को शुक्रवार को उस समय झटका लगा जब उसकी प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भारती पवार भाजपा में शामिल हो गयीं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी सत्तारूढ़ दल में वापस लौट आए। दोनों नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

भारती पवार 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंडोरी सीट पर भाजपा के हरिश्चंद्र चव्हाण से हार गयी थीं। छेड़ा बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में तीन बार पार्षद रह चुके हैं और सात साल पहले वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

bjp

कहा जाता है कि स्थानीय विधायक प्रकाश मेहता के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। मेहता अभी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। इस मौके पर फड़णवीस ने कहा कि राज्यसभा सदस्य संजय ककाड़े पार्टी में बने रहेंगे। उनकी टिप्पणी उन खबरों के संदर्भ में हैं जिनमें कहा गया था कि ककाड़े पार्टी से नाराज हैं और वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।