महाराष्ट्र: भारतीय मजदूर संघ केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 28 दिसंबर को निकालेगा महा मोर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र: भारतीय मजदूर संघ केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 28 दिसंबर को निकालेगा महा मोर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की विदर्भ प्रदेश इकाई केंद्र की निजीकरण की नीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की विदर्भ प्रदेश इकाई केंद्र की निजीकरण की नीति और अन्य श्रम मुद्दों पर यहां 28 दिसंबर को विधान भवन तक विरोध मार्च निकालेगी।यह विरोध मार्च महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आयोजित किया जा रहा है। 
सार्वजनिक उद्यमों का बड़े पैमाने पर निजीकरण 
बीएमएस की विदर्भ प्रदेश इकाई ने दावा किया है कि महा मोर्चा में 20,000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।बीएमएस के प्रचार प्रमुख सुरेश चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विदर्भ प्रदेश की अध्यक्ष शिल्पा देशपांडे, महासचिव गजानन गटलेवार और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक उद्यमों का बड़े पैमाने पर निजीकरण किया जा रहा है और ठेका श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।