Himachal Pradesh की कांगड़ सीटों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त की ओर
Girl in a jacket

Himachal Pradesh की कांगड़ सीटों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त की ओर

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो गये। हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ सीटों में भारतीय जनता पार्टी काफी आगे चल रही है और कांग्रेस कहीं मुकाबले में भी नहीं है। रूझान बता रहे हैं कि सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है और कांग्रेस उम्मीदवार मुकाबले में नहीं हैं।

Highlight :

  • अनुराग ठाकुर एक लाख 77 हजार मतों से आगे
  • हॉट सीटों पर सबकी निगाहें
  • भाजपा का जादू बरकरार

हॉट सीटों मंडी और हमीरपुर सीटों पर सबकी निगाहें

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ खासी बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत 71 हजार मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस ने यहां पर पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद, सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को उतारा है, लेकिन वह कंगना को कड़ टक्कर नहीं दे पाए। मंडी लोकसभा सीट पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र है और इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर थी।

अनुराग ठाकुर एक लाख 77 हजार मतों से आगे

हमीरपुर सीट पर चार बार जीत दर्ज कर चुके भाजपा के अनुराग ठाकुर एक लाख 77 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से हैं। कांगड़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज दो लाख 47 हजार मतों से लीड दे रहे हैं। कांग्रेस के आंनद शर्मा काफी पिछड़ गए हैं। साल 2019 में भाजपा ने कांगड़ सीट 4 लाख 77 हजार मतों से जीती थी।

भाजपा का जादू बरकरार

शिमला लोकसभा सीट पर भी भाजपा का जादू बरकरार है। भाजपा के सुरेश कश्यप 90 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी भाजपा को टक्कर देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आंकड़ से यह साफ हो गया है कि भाजपा उम्मीदवार सभी चारों सीटों पर एक बार फिर परचम लहराएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी पीछे

अब तक की मतगणना में कांगड़-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 247343 मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 177999, मंडी से कंगना रणौत 72853 व शिमला से सुरेश कश्यप 90548 मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।

अधूरे पड़े काम को पूरा करना प्राथमिकता रहेगी- कंगना

चुनावी रुझानों से उत्साहित मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने जनता का आभार जताया है। कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र, मोदी की जीत है, उन्हीं के नाम पर वोट मांगे थे। कहा कि मैं अभी राजनीति में नई हूं, बहुत कुछ सीखना बाकी है। जो अधूरे पड़े काम हैं, उन्हें पूरा करना प्राथमिकता रहेगी। मंडी की जनता के सहयोग से पूरे संसदीय क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।