Bharat Jodo Yatra : उज्जैन में राहुल गांधी के स्वागत के लिए है खास इंतजाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat Jodo Yatra : उज्जैन में राहुल गांधी के स्वागत के लिए है खास इंतजाम

देशभर में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatr) चल रही है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul

देशभर में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatr) चल रही है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यह यात्रा चल रही है। यात्रा मंगलवार को सुबह उज्जैन शहर पहुंचेगी। उज्जैन (Ujjain) में यात्रा के स्वागत के लिए कई खास इंतजाम किए गए है। राहुल गांधी आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज से आशीर्वाद लेकर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में पूजा-अर्चना करेंगे। राहुल गांधी शाम चार बजे आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
यात्रा के स्वागत में किए गए कई इंतजाम 
उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के यहां खास इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग को राहुल गांधी के कट आउट और होर्डिंग, पोस्टर से सजाया गया है। जहां राहुल की जनसभा होनी है, वहां तीन मंच बनाए गए हैं. इनमें से एक मंच पर राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) , दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी होंगे। 
तिरंगा साड़ियां पहनकर करेंगी यात्रा का स्वागत 
मंगल कलश के साथ तिरंगा साड़ियां पहने डेढ हजार महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों का स्वागत-अभिनंदन करेंगी। जनसभा स्थल (public meeting place)पर राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की संगमरमर से बनी ढाई फीट ऊंची प्रतिमा उपहार के रूप में दी जाएगी। कांग्रेस की योजना 2024 तक इसी तरह की प्रतिमा प्रत्येक कांग्रेस कार्यालय में स्थापित करने की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।