Bharat Jodo Yatra : कश्मीर के फिर से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा, महबूबा मुफ्ती ने भी दिया साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat jodo yatra : कश्मीर के फिर से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा, महबूबा मुफ्ती ने भी दिया साथ

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी पड़वा पर चल रही है। परन्तु इसी बीच राजनीती भी तेज हो

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी पड़वा पर चल रही है। परन्तु इसी बीच राजनीती भी तेज हो गई है। कल यानि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष ‘राहुल गांधी’ जम्मू-कश्मीर में यात्रा के मेजबानी करने पहुंचे थे। जिसके बाद राहुल गांधी को सुरक्षा के पुख्ता इतज़ाम न होने के कारन वापस आना पड़।
कश्मीर के फिर से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा
 बता दें जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को एक बार फिर शुरू हो गई है। इतना ही नहीं अवंतीपोरा से शुरू हुई इस यात्रा में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यात्रा पुलवामा होते हुए पंथा चौक तक जाएगी। बताया जा रहा है कि आज ‘प्रियंका गांधी’ भी इसमें शिरकत कर सकती हैं। वहीं, दूसरी और देखें तो राहुल की सुरक्षा को लेकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने एक दिन पहले राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए यात्रा रोक दी थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। 
राहुल की सुरक्षा में 25 कंपनियां तैनात हैं। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री को भेजे गए पत्र को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया था। बता दें  शुक्रवार से राहुल गांधी की सुरक्षा का मुद्दा काफी तेजी पकड़ रहा है हालांकि, कांग्रेस भी लगतार पुलिस सुरक्षा न मिलने पर अपना आक्रोश प्रकट कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।