कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इसके साथ ही यात्रा आज कर्नाटक में प्रवेश कर गई। यात्रा ने केरल राज्य को पूरा करने के बाद आज कर्नाटक में प्रवेश किया। यात्रा आज चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू हुई। इस यात्रा को 3,038 किमी की दूरी और तय करनी है।
कर्नाटक में यात्रा का पेश करते ही सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस पदयात्रा का लक्ष्य आपको सुनने का है… लोकतंत्र में संस्थान हैं जिसे विपक्ष के लिए बंद किए गए हैं। संसद में कुछ बोलना चाहें उधर हमारा माइक बंद कर दिया जाता है। विपक्ष के नेताओं को गिरफ़्तार किया जाता है। हमारे पास यही रास्ता बचा है।
कर्नाटक में यात्रा से पहले फटे थे पोस्टर
भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए हैं, लेकिन राहुल गांधी के पहुंचने से पहले करीब 40 पोस्टर फाड़ दिए गए थे। कांग्रेस इसे बीजेपी की हरकत बता रही थी। उनका का आरोप है कि बीजेपी ने गुंडलपेट हाईवे पर लगे पोस्टर्स फाड़ दिए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पोस्टर क्यों और किसने फाड़े हैं।
कांग्रेस की पदयात्रा को 22 दिन
7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की पदयात्रा को 22 अब दिन हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद 30 सितंबर को यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में प्रवेश कर गई। कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।