बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे

मिलकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साम्प्रदायिक राजनीति को हराएंगे। वहीं माकपा नेतृत्व इसे सिर्फ सीटों का बंटवारा

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है। 
देर शाम हुई बैठक में दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने यह फैसला किया कि कांग्रेस उत्तरी दिनाजपुर में कालियागंज और पश्चिम मिदनापुर जिले की करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगी, वहीं माकपा नीत वाम मोर्चा नादिया जिले के करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगा। 
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सामेन मित्रा ने बताया कि आज यह तय हुआ है कि कांग्रेस दो सीटों पर जबकि माकपा एक सीट पर उप चुनाव में मैदान में उतरेगी । कांग्रेस-माकपा गठबंधन से बंगाल की राजनीति में नया सवेरा आएगा। हम साथ मिलकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साम्प्रदायिक राजनीति को हराएंगे। वहीं माकपा नेतृत्व इसे सिर्फ सीटों का बंटवारा बता रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।