कांग्रेस का मूल मकसद हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस का मूल मकसद हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों पर राहुल गांधी, दिग्विजय

भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के केंद्रों पर राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह ही नहीं, पूरी कांग्रेस विवाद खड़े करती रही है। दिग्विजय सिंह आज राममंदिर पर सवाल कर रहे हैं। पहले उन्होंने कश्मीर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस का मूल मकसद सिर्फ हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ करना है।
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीनेशन का महा अभियान एक जुलाई से चलेगा। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से चर्चा हो चुकी है। पर्याप्त डोज़ हमारे पास उपलब्ध रहेंगे। वैक्सीन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 528 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
नए केस 224 हैं, संक्रमण दर अब 0.31% जबकि रिकवरी दर 98.4% है। 15 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। मध्य प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो कोरोना से पीड़ित लोगों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान कर उनको लागू कर रही है। वहीं कांग्रेस कोरोना महामारी में भी जनहितैषी फैसलों पर सवाल उठा रही है और हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।