हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ली शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ली शपथ

कलराज मिश्र इसी साल 22 जुलाई को राज्यपाल बने थे लेकिन 41 दिन के कार्यकाल के बाद उन्हें

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में सुबह आयोजित एक सादे समारोह में हिमाचल हाई कोर्ट के न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई। बंडारू दत्तात्रेय राज्य के 27वें राज्यपाल बने हैं। 
उन्होंने पूर्व कलराज मिश्र इसी साल 22 जुलाई को राज्यपाल बने थे लेकिन 41 दिन के कार्यकाल के बाद उन्हें यहां से राजस्थान स्थानांतरित कर दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कई काबीना मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत राज्य के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल हुए।  

घंटानाद आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह गिरफ्तार

बाद में बंडारू दत्तात्रेय ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पर्यटन को बढ़वा देने के लिए रेलवे व परिवहन क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सौंदर्य बनाये रखने के लिए यहां की प्रकृति को बचाये रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।