झारखंड में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध

ई-सिगरेट में आम तौर पर प्रोपलीन ग्लाइकॉल (पीजी) व ग्लिसरॉल जैसे तत्व होते हैं, जिसमें वैकल्पिक रूप से

झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में ई-सिगरेट के इस्तेमाल व बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘ई-सिगरेट निकोटिन इस्तेमाल करने का एक नया तरीका है। यह गर्भवती महिलाओं के भ्रूण पर असर डालता है। इससे मानसिक समस्याएं होती हैं।

ई-सिगरेट की ब्रिकी, वितरण, प्रचार, आयात व इस्तेमाल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।’ इसमें कहा गया, ‘ई-सिगरेट में आम तौर पर प्रोपलीन ग्लाइकॉल (पीजी) व ग्लिसरॉल जैसे तत्व होते हैं, जिसमें वैकल्पिक रूप से निकोटिन की अलग-अलग मात्रा होती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।