महाराष्ट्र : बालासाहेब थोराट चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : बालासाहेब थोराट चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता

थोराट आठ बार विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक होटल में आयोजित पार्टी के विधायकों की बैठक में यह घोषणा की। 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर बालासाहेब थोराट के नाम को मंजूरी दी है।’’ थोराट आठ बार विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने राकांपा और शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। 
1574756055 thorat
बालासाहेब थोराट महाराष्ट्र में सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। आठ बार से विधायक बालासाहेब थोराट का नाम प्रोटेम स्पीकर की रेस में भी शामिल है। उनका नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बालासाहेब थोराट प्रोटेम स्पीकर बनने पर सस्पेंस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।