असम में बारिश से बुरा हाल, 24 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित, कई नदियों का बढ़ा जलस्तर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में बारिश से बुरा हाल, 24 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित, कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और राज्य के 24 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तीन

असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और राज्य के 24 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तीन दिन मूसलाधार बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद बाढ़ व अन्य वर्षाजनित हादसों में अब तक मृतक संख्या 46 हो गई है। राज्य में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। असम में खराब मौसम का कहर अभी भी जारी है।
विभिन्न स्थानों पर जलभराव 
राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति देखी गई है। गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजा भूस्खलन की खबर है, जिससे विभिन्न स्थानों पर जलभराव भी हो गया है।
गुवाहाटी के बशिष्ठ इलाके में भूस्खलन से एक घर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोटरें के अनुसार, घर एक महिला का था, जिसकी पहचान कल्पना कुमारी डेका के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना में किसी को शारीरिक तौर पर नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।
अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना
एक और घटना मथघरिया इलाके में हुई, जहां भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। असम में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की राजधानी में सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।