भाजपा को हराने का प्रयास! हिमाचल पहुंचे खड़गे, चुनावी रणनीति पर की चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा को हराने का प्रयास! हिमाचल पहुंचे खड़गे, चुनावी रणनीति पर की चर्चा

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले चुनावी प्रचार अभियान के लिए मंगलवार को हिमाचल

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले चुनावी प्रचार अभियान के लिए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। पहाड़ी राज्य पहुंचने के साथ ही उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की गई। मिली जानकारी के अनुसार, खड़गे बुधवार को शिमला के बनूटी और नालागढ़ के पंझेरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। 
भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला 
कांग्रेस ने हिमाचल में अपनी पूरीताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेता गुजरात से ज्यादा पहाड़ी राज्य का दौरा कर रहें है। हिमाचल प्रदेश में हमेशा से ही भारतीय  जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिर से भाजपा के हाथों कामयाबी लग सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।